- Hindi News
- दोस्त से पत्नी का मर्डर करवाना चाहता था, लेकिन खुद मारा गया रामकिशन
दोस्त से पत्नी का मर्डर करवाना चाहता था, लेकिन खुद मारा गया रामकिशन
10सितंबरको सेक्टर 18-19-20-21 के चौक के बीच पत्थरों से कुचले जिस रामकिशन का शव पुलिस को मिला था, उसके ब्लाइंड मर्डर को थाना 19 की एसएचओ पूनम दिलावरी की अगुआई में पुलिस ने सुलझा लिया है। बताया गया कि कत्ल रामकिशन के दोस्त श्रीनिवास उर्फ लंबू ने किया था, जोकि गोरखपुर का रहने वाला है।
रामकिशन ने लंबू से पैसे लेने थे। शराब पीते हुए वह लंबू पर दबाव डालने लगा कि या तो उसके पैसे लौटा दे, या फिर उसके साथ जाकर उसकी प|ी शांति का गांव में कत्ल कर दे। श्रीनिवास जब नहीं माना तो दोनों में मारपीट हुई। इसमें श्रीनिवास ने रामकिशन के सिर पर पत्थरों से वार कर उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद आरोपी फरार हो गया था। रामकिशन और श्रीनिवास दोनों एक साथ सेक्टर 41 के लेबर चौक में काम करते थे। कत्ल के कई दिन तक पुलिस उसके पास नहीं पहुंची, तो आरोपी को लगा कि वह बच गया।
वह वापस लेबर चौक में आया और पकड़ा गया। श्रीनिवास इससे पहले गोरखपुर में ही गोली चलाकर कातिलाना हमले के प्रयास का आरोपी भी है और वहां से गोली चलाने के बाद वह भाग आया था। जबकि इससे पहले वह थाइलैंड, सिंगापुर और बैंकाॅक में भी कई बार आता-जाता रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि रामकिशन की प|ी शांति उसके साथ नहीं रहती थी। इस कारण दोनों में विवाद था और इसी कारण वह उसका कत्ल करवाना चाहता था।
ऐसे पकड़ा गया
पुलिसने बड़हेड़ी चौक पर पूछताछ शुरू की। वहां लेबर से पूछताछ में पता लगा कि श्रीनिवास को आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था। लेकिन उस दिन के बाद से वह भी नहीं दिख रहा है। श्रीनिवास मनसा देवी, अंबाला और पटियाला से घूमकर वापस लौट आया। उसे लगा कि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है, इसलिए वह सेफ है। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 7 से गिरफ्तार कर लिया।
मर्डर के बाद रामकिशन के भाई ने पुलिस को बताया था कि उसका प|ी शांति के साथ विवाद चल रहा था। इसके बाद पुलिस मंडी गोबिंदगढ़ पहुंची। यहां पर उन्हें मृतक के बच्चे मिले। लेकिन प|ी फैक्टरी में काम पर गई हुई थी। पुलिस ने उसे बुलाने की कोशिश की गई लेकिन वह मिलने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को शांति के थाने आने पर उसी पर शक होने लगा। पुलिस सीधा उसकी फैक्टरी पहुंची और उससे बात की। लेकिन पूछताछ में सामने आया कि प|ी का कोई रोल नहीं है।
मृतक रामकिशन यूपी का रहने वाला