पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो की मांग मुख्य सचिव जाखू का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाए

इनेलो की मांग-मुख्य सचिव जाखू का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को पत्र भेजकर हरियाणा की चीफ शकुंतला जाखू के कार्यकाल बढ़ाया जाने का आग्रह किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी ने पत्र में कहा कि प्रदेश की इस सरकार में परंपरा रही है कि हुड्‌डा वरिष्ठ नौकरशाही को रिटायर होते ही उन्हें रि-अपॉइंटमेंट कर देते हैं। चीफ सेक्रेटरी 30 सितंबर को रिटायर होने जा रही हैं। सरकार ने उनके कार्यकाल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। चुनाव के वक्त सरकार की इस कोशिश से लग रहा है कि उन्हें कोई दूसरा सीनियर अधिकारी इस योग्य नहीं मिल रहा कि वे प्रशासन चला सके। अब जबकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चीफ सेक्रेटरी पद पर शकुंतला जाखू के कार्यकाल को बढ़ाना सही नहीं हैं। ऐसा भी सुना जा रहा है कि चीफ सेक्रेटरी जाखू के पति रामेंद्र जाखू जो रिटायर्ड हैं और अब एक प्रमुख राजनीतिक दल (इनेलो को छोड़कर) के चुनाव प्रभारी से संपर्क स्थापित कर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। चौधरी ने मांग की कि चुनाव आयोग इस मामले में दखल दे और शकुंतला जाखू के कार्यकाल में की जाने वाली बढ़ोतरी में रोक लगाई जाए।