- Hindi News
- खुद को ईमानदार मानते हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं सीएम हुड्डा: इनेलो
खुद को ईमानदार मानते हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं सीएम हुड्डा: इनेलो
सीएमभूपेंद्रसिंह हुड्डा की ओर से मानहानि का लीगल नोटिस भेजने को लेकर इनेलो नेताओं ने कहा है कि वे इस नोटिस का स्वागत करते हैं। हालांकि नोटिस अभी तक उन्हें मिला नहीं है, लेकिन सीएम हुड्डा अगर खुद को इतना ईमानदार ही मानते हैं तो वे जांच से भाग क्यों रहे हैं। इनेलो नेताओं ने कहा कि हुड्डा सरकार के घोटाले चार्जशीट के माध्यम से उजागर किए जाने के बाद मुख्यमंत्री विचलित हो गए हैं और अखबारों में बयान छपवाकर अपनी झेंप मिटा रहे हैं।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला यहां जारी एक बयान में कहा कि सीएम को अपने ऊपर लगे सभी आरोपों की हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट के किसी कार्यरत न्यायाधीश की देखरेख में जांच करवानी चाहिए, ताकि सच्चाई लोगों के सामने सके। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को सीएम के खिलाफ जो चार्जशीट सौंपी है वह पूरी तरह तथ्यों पर आधारित है और किसी भी जांच में इन तथ्यों की पुष्टि करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ जल्दी ही एक और चार्जशीट जारी की जाएगी। आने वाली चार्जशीट में मुख्यमंत्री के दामाद कुणाल भादू को राजनीतिक संरक्षण में पहुंचाए गए फायदों का भी विस्तार से उल्लेख किया जाएगा।