- Hindi News
- सुखबीर बादल मिलेंगे हैदराबाद और चेन्नई के इंडस्ट्रियलिस्ट्स से
सुखबीर बादल मिलेंगे हैदराबाद और चेन्नई के इंडस्ट्रियलिस्ट्स से
डिप्टीचीफ मिनिस्टर सुखबीर बादल पंजाब में निवेश के लिए हैदराबाद और चेन्नई के इंडस्ट्रियलिस्ट्स से मिलेंगे। उनका दो दिवसीय दौरा वीरवार से शुरू होगा जिसके तहत पहले वह चेन्नई में मुरूगप्पा ग्रुप से मिलेंगे। उसके बाद अपोलो अस्पताल ग्रुप के चेयरमैन डॉ प्रथप. सी रेड्डी से मुलाकात तय है। वे टैफे ग्रुप की चेयरपर्सन मल्लिका श्रीनिवासन से भी मिलेंगे। इनके साथ हेल्थ, फूड प्रोसेसिंग, बायो टेक्नालॉजी, और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश संभावनाओं काे देखेंगे। हैदराबाद में सुखबीर जीएमआर ग्रुप के सीईओ उदय नायडू से भी मुलाकात करेंगे।
सिंगलिवडो की जानकारी देंगे सुखबीरबादल उद्यमियों को पंजाब ब्यूरो आफ इन्वेस्टमेंट के बारे में भी बताएंगे िक इसमें एक ही विंडो पर हर किस्म की मंजूरी दी जा रही है। इसके साथ ही ये भी बताया जाएगा िक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार वैट, सेंट्रल सेल टैक्स, बिजली ड्यूटी के अलावा प्राॅपर्टी टैक्स आदि पर भी छूट दे रही है।