- Hindi News
- केयर्न इंडिया प्रति शेयर 5 रुपए डिविडेंड देगी
केयर्न इंडिया प्रति शेयर 5 रुपए डिविडेंड देगी
केयर्न इंडिया प्रति शेयर 5 रुपए डिविडेंड देगी
मुंबई | केयर्नइंडिया ने बुधवार को प्रति शेयर पांच रुपए का नकद अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस डिविडेंड की वजह से कंपनी का 1097 करोड़ रुपए खर्च होगा, इसमें 159 करोड़ रुपए का डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स भी शामिल है। यह डिविडेंड 13 अक्टूबर या इससे पहले दिया जाएगा।
पीएनबीमेटलाइफ ने जेएंडके में पहला क्लेम दिया
जम्मू|पीएनबीमेटलाइफ ने निजी जीवन बीमा कंपनियों में सबसे पहले जम्मू एवं कश्मीर में रामबन में पहले क्लेम का निपटान किया है। कंपनी ने एक विशेष क्लेम्स हेल्पलाइन के माध्यम से ये दावा तय किया है। कंपनी ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जल्द बीमा दावों का निपटान कर भुगतान करने का दावा किया है। पीएनबी मेट लाइफ के एमडी एवं सीईओ तरुण चुघ ने बताया कि दावा करने वाले परिवारों को न्यूनतम दस्तावेजों के आधार पर मुआवजा अदा किया जा रहा है।
आर्विकॉनइंटरनेशनल ने पंजाब में शुरुआत की
चंडीगढ़|ग्रीनआउटडोर एवं होम डेकोर ब्रांड आर्विकॉन इंटरनेशनल ने पंजाब के बाजार में प्रवेश करने का एलान किया है। कंपनी ने इस मार्केट के लिए स्टोन विनियर्स पेश किया है। कंपनी के एमडी गौरव जैन ने बताया कि आर्विकॉन इंटरनेशनल ने हाल में ही नई दिल्ली में स्टोन विनियर का अपना पहला कॉन्सेप्ट शोरूम खोला है जिसका नाम स्टोनअर्थ रखा गया है। कंपनी चंडीगढ़ में स्टोनअर्थ का दूसरा कांसेप्ट स्टोर शुरू करेगी।
न्यूज इनबॉक्स