पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी लॉन्च

चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी लॉन्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच से पहले वीरू का सेल्फी मूड

चंडीगढ़. क्रिकेटरअक्सर मैदान के बाहर हल्के मूड में नजर आते रहते हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार शाम को किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी लॉन्च के दौरान देखने को मिला। होटल मैरियट में हुए समारोह के दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग स्टेज पर माइक थामें सेल्फी खींचते दिखे। सहवाग सेल्फी खींच रहे थे और टीम के बाकी सदस्यों की निगांहे भी उन पर टिकी हुई थी।

वैसे भी वीरू टीम में अक्सर माहौल को हल्का रखते हैं और प्रैक्टिस के बाद भी वह साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करने से नहीं चूकते। इस मौके पर टीम के कोच संजय बागड़, जार्ज बेली, डेविड मिलर, मनन वोहरा, करणवीर सिंह, मनदीप सिंह , रिशी धवन के अलावा बाकी खिलाड़ी भी मौजूद थे। किंग्स की टीम वीरवार को पहला मैच खेलने उतरेगी।

16 स्टेडियम में अभ्यास के बाद पर्थ स्कॉचर्स के खिलाड़ी। फोटो : अश्विनी राणा

सेल्फी लेते वीरू। फोटो: रविंदर भाटिया

अभ्यास करते बारबाडोस ट्रिडेंट्स के स्टार्स