गोल्फर गुरसिमर तीसरे स्थान पर
चंडीगढ़| हीरोसीजीएल वुमेंस प्रोफेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में पंजाबी गोल्फर गुरसिमर बढ़वाल ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। पहले दिन हुए 18 होल के बाद 7 ओवर 77 का कार्ड खेलकर तीसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाया। इससे पहले दिल्ली की युवा गोल्फर वाणी कपूर रहीं जिन्होंने 5 ओवर 75 का कार्ड खेलकर शीर्ष स्थान हासिल किया। कोलकाता की स्मृति मेहरा ने यहां कुछ गलतियां की और उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। वाणी हीरो ऑर्डर और मेरिट में लीड ली और उन्होंने शुरु के नौ होल में काफी संभल कर खेला। इसके बाद उन्होंने 10वें और 14वें होल पर बर्डी लगाई। स्मृति ने क्लोवर ग्रीन पर किए प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी। शुरुआत में उन्होंने बढ़त जरूर बनाई लेकिन कुछ गलतियों के कारण उन्हें 6 ओवर 75 कार्ड के साथ दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।