दो अक्टूबर से स्टेट कराटे चैंपियनशिप
चंडीगढ़| एमेच्योरकराटे एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ की तरफ से 23वीं चंडीगढ़ स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 2 अक्टूबर से किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन श्री गुरू गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-35 में किया जाएगा। टूर्नामेंट में अंडर-14 बॉयज एंड गर्ल्स में 20 से लेकर 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मुकाबले होंगे। इसी तरह अंडर-19 में 35 से लेकर 65 किलोग्राम से कम भार वर्ग और 65 से उपर तक के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सीनियर बॉयज एंड गर्ल्स वर्ग में 50 से लेकर 75 किलोग्राम वर्ग से कम और 75 से उपर भार वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश कर सकते हैं। टूर्नामेंट वर्ल्ड कराटे फेडरेशन(डब्लयूकेसी) के नियमों के मुताबिक खेला जाएगा।