पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ के कॉलेज छाए वॉलीबॉल में

चंडीगढ़ के कॉलेज छाए वॉलीबॉल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| पंजाबयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज मेंस डिवीजन वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चंडीगढ़ के कॉलेज छाए रहे। पीयू मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 ने गढ़शंकर कॉलेज को 2-0 से पराजित कर दिया। लेकिन दूसरे मैच में पीयू कैंपस ने डीएवी कॉलेज को 2-0 से शिकस्त दे दी। एक अन्य मैच में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ ने गुरू नानक कॉलेज मोगा को 2-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में जीपी अलोर ने दसूहा को 2-0 से, बलाचौर ने समराला को 2-0 से, डीएवी होशियारपुर ने बलाचौर को 2-0 से और जीपीसी अलोर ने माहिलपुर कॉलेज को 2-0 से पराजित कर दिया। वुमन बेसबॉल टूर्नामेंट में जीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ ने रामगढ़िया कॉलेज लुधियाना को 1-0 से और जीएन कॉलेज लुधियाना ने खालसा कॉलेज लुधियाना को 10-3 से हराया।