- Hindi News
- पिकअप की टक्कर से बेटी की मौत, मां जख्मी
पिकअप की टक्कर से बेटी की मौत, मां जख्मी
सुखना लेक से \\\"वॉक फॉर फन\\\' कल
चंडीगढ़| चंडीगढ़सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन की ओर से 1 अक्टूबर को सीनियर सिटीजंस डे से पहले 20 सितंबर को वॉक फॉर फन का आयोजन किया जाएगा। वॉक सुखना लेक से शुरू होगी। सीनियर सिटीजंस वॉक में हिस्सा लेने के लिए सुबह 5.30 बजे एकत्र होंगे। वॉक का आयोजन सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन और चंडीगढ़ पुलिस मिलकर कर रही है।
पिकअप की टक्कर से बेटी की मौत, मां जख्मी
चंडीगढ़| काइनेटिकसे जा रही मां-बेटी को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें में 16 साल की गरिमा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां रजनी गुलाटी को चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। गरिमा पिछली सीट पर बैठी थी। दोनों रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थीं। रेलवे लाइट पॉइंट के पास एक पिकअप ने काइनेटिक को पीछे से टक्कर मार दी। -विस्तृतपेज 6 पर