- Hindi News
- शहर में बनाए जाएंगे 9 नए गवर्नमेंट स्कूल
शहर में बनाए जाएंगे 9 नए गवर्नमेंट स्कूल
शहरकेस्कूलों पर लगातार बढ़ रहे स्टूडेंट्स के दबाव को कम करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 9 नए स्कूलों को बनाने का फैसला लिया है। इसके अलावा 7 नए स्कूलों को बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शहर के स्कूलों की खराब हालात को लेकर सीबीएसई की रिपोर्ट पर वीरवार को यह जवाब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर किया। डिपार्टमेंट ने जवाब में कहा कि सीबीएसई ने जो खामियां उजागर की उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें खास तौर पर टीचर्स की संख्या स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना शामिल है। डीपीआई केके भादों की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि चंडीगढ़ की 5 किलोमीटर एरिया में 107 सरकारी स्कूल हैं। इन स्कूलों पर 1 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। इन स्कूलों में केवल चंडीगढ़ बल्कि मोहाली, खरड़, जीरकपुर, पिंजौर, कालका, समराला, पंचकूला, नया गांव, कांसल के स्टूडेंट्स का भी बोझ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने चंडीगढ़ में 9 नए स्कूलों का निर्माण करने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में कुल 199 कमरे बनाने की भी योजना बनाई गई है। साथ ही टीचर्स से गैर शिक्षण कार्य लेने संबंधी जो बात कही गई थी उसके उपाय के तौर पर हर स्कूल में निर्देश भेज कर कहा गया है कि टीचसर्स से पढ़ाने के अलावा कोई दूसरा काम लिया जाए।
फ्रेशर्स पार्टी के सितारे
चंडीगढ़| गवर्नमेंटइंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट फॉर वुमन सेक्टर-11 में वीरवार को फ्रेशर्स पार्टी हुई। स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड सॉन्ग्स पर एन्जॉय किया। फोटो: रविदंर भाटिया
प्रशासन ने शिक्षकों की संख्या बढ़ाने का फैसला भी लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार को लेटर लिखकर मंजूरी की मांग की गई है। जबाव में कहा गया है कि शिक्षकों की संख्या को छात्रों की संख्या के अनुपात में लाना जरूरी है।
केंद्र सरकार को लिखा लेटर