पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को 15 नवंबर तक विंटर ड्रेस देने का टारगेट

स्टूडेंट्स को 15 नवंबर तक विंटर ड्रेस देने का टारगेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार गवर्नमेंट स्कूलों के पहली से आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स को 15 नवंबर तक विंटर यूनिफॉर्म देने का टारगेट एजुकेशन डिपार्टमेंट ने रखा है।

इसके लिए प्रिंसिपलों को सख्त हिदायत दी गई है कि खरीदारी में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम है तो उसको तुरंत सुलझाएं। सप्लायर को टाइम का टारगेट जरूर दें।

स्कूलों ने भी पहली से आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स की डिटेल वीरवार को डीईओ आफिस में भेज दी है। वहीं स्वेटर और सॉक्स की खरीदारी के लिए स्कूलों की एसएमसी कमेटी को 9 अक्टूबर तक टेंडर कॉल करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यूनिफार्मकी खरीदारी जुलाई से है शुरू : गवर्नमेंटटीचर यूनियन के प्रेसिडेंट डॉक्टर विनोद शर्मा ने कहा कि डीपीआई स्कूल कमलेश कुमार की ओर से इस बार विंटर यूनिफॉर्म समय पर दिए जाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। इस बार यूनिफॉर्म की खरीदारी का प्रोसेस जुलाई माह में ही शुरू हो गई थी, जबकि इससे पहले कई साल से नवंबर या कई बार तो दिसंबर में सप्लाई ऑर्डर दिया जाता था।