- Hindi News
- बजट में प्रावधान नहीं फिर भी परिवार को टूर पर ले गए पार्षद
बजट में प्रावधान नहीं फिर भी परिवार को टूर पर ले गए पार्षद
नगरनिगमके 2014-15 के बजट के नॉन प्लान हेड में काउंसलर्स और अफसरों के ऑफिशियल स्टडी टूर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए 50 लाख रुपए का प्रावधान है। इसमें काउंसलर्स के परिवार के सदस्यों को स्टडी टूर के नाम पर सैर सपाटा करवाने या कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का कहीं जिक्र नहीं है। बावजूद इसके आठ काउंसलर्स 9 दिन के चेन्नई, अंडमान और कोलकाता के टूर पर अपने परिवार के 12 सदस्यों को साथ ले गए थे। एक काउंसलर तो भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी को भी घुमाने ले गईं।
काउंसलर्स 9 दिन जहां गए, घरवाले साथ थे
हरजिन्दर कौर ने बाद में बनवाया टूर
पहले 2 अफसर जाते थेे, इस बार 6 गए
पूर्व मेयर हरजिन्दर कौर बाद में इस टूर में शामिल हुईं। निगम कमिश्नर ने उन्हें कह दिया था कि टिकट की व्यवस्था करके जाओ। इसके बाद ट्रैवल कंपनी से कॉन्टैक्ट किया गया। कंपनी ने अलग से व्यवस्था करने से मना कर दिया। इसके बाद पार्षद अरुण सूद से बात हुई। सूद ने कंपनी को कहा कि पार्षद राजेश गुप्ता टूर पर नहीं पाए हैं, उनकी जगह हरजिन्दर कौर को एडजस्ट किया जाए, एयर टिकट की व्यवस्था कर दें।
निगम के काउंसलर इस बार टूर पर दो अफसरों के बजाय छह को ले गए। इनमें लाॅ ऑफिसर अशोक कुमार गौतम, चीफ ऑडिटर आरएस कंग, लोकल बॉडीज जॉइंट सेक्रेटरी एमएम सभ्रवाल, जॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, एक्सईएन शाम-लाल और एसडीओ अजय गर्ग शामिल रहे। इस टूर पर लाॅ ऑफिसर और चीफ ऑडिटर का क्या काम था। तो कोई लीगल स्टडी करनी थी, ऑडिट होना था। लोकल बॉडीज जॉइंट सेक्रेटरी का भी कोई काम नहीं था।
25 को निगम हाउस में उठेगा ये मुद्दा
इसटूर पर भाजपा काउंसलर सतिंद्र सिंह ने हाउस मीटिंग में जवाब मांगने के लिए मेयर को लेटर लिखा है। 25 सितंबर को वे सवाल उठाएंगे कि चेन्नई, अंडमान और कोलकाता के नौ दिन के टूर के लिए किस हेड और स्कीम के नाम पर परमिशन ली गई, अमाउंट कितना सैंक्शन हुआ, क्या निगम ने टूर के लिए लिखित में कोई पॉलिसी बनाई हुई है।
स्टडी टूर 2002 से शुरू हुए थे। 14 सालों में काउंसलर्स का यह सबसे महंगा टूर रहा। 27.50 लाख रुपए खर्च कर छह अफसरों और 20 काउंसलर्स के लिए जर्नी कुक कंपनी से 27.19 लाख रुपए का टूर पैकेज लिया गया। इसमें नौ काउंसलर्स के परिवार के 14 सदस्यों का खर्च भी है। काउंसलर्स ने अपने फैमिली मेंबर्स की सिर्फ एयर टिकट के 30-30 हजार रुपए खुद चुका