- Hindi News
- को ऑर्डिनेशन कमेटी के लिए मीटिंग आज दिल्ली में
को-ऑर्डिनेशन कमेटी के लिए मीटिंग आज दिल्ली में
चंडीगढ़पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ की प्रोपर डेवलपमेंट के लिए रीजनल प्लानिंग बोर्ड के बजाय अब को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट की तरफ से 19 सितंबर को दिल्ली में मीटिंग भी बुलाई है। इसमें चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारी हिस्सा लेंगे। दरअसल पहले एनसीआर की तर्ज पर यहां पर ट्राइसिटी की सही डेवलपमेंट के लिए रीजनल प्लानिंग बोर्ड का गठन किए जाने के बारे में कहा गया था। लेकिन बाद में इस बारे में राज्यों द्वारा असहमति जताने के बाद मिनिस्ट्री ने को-ऑर्डिनेशन कमेटी का काॅन्सेप्ट रखा था। दोनों पड़ोसी राज्यों और चंडीगढ़ को प्रारूप के बारे में एक डिटेल तैयार करने को कहा गया था।