पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों को दिए 51 हजार रुपए

बाढ़ पीड़ितों को दिए 51 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| हिन्दूपर्व महासभा के प्रधान बीपी अरोड़ा ने डीसी मोहम्मद शाईन के माध्यम से प्रधान मंत्री राहत कोष में बाढ़ पीडितों के लिए 51 हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट दिया। इस मौके पर सभा जनरल सेक्रेटरी कमलेश चंद सूरी के अलावा एसएस बजाज और सिंघल भी मौजूद थे। अरोड़ा ने कहा कि शहर के सभी सनातन धर्म मंदिर एवं धार्मिक संस्थाओं की हिन्दू पर्व महासभा है। उन्होंने कहा कि यह राशि सभी मंदिर और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से एकत्रित की गई

बीजेपी आज लगाएगी राहत कैंप

चंडीगढ़|कश्मीरके बाढ़ प्रभावितों के लिए बीजेपी राहत सामग्री भेज रही है। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित होटल होमटेल ने भी बीजेपी माईक्रो एंड स्मॉल प्रकोष्ठ के मेंबर्स को टाॅवल, मेट्स, चादरें, कपड़े दिए। शुक्रवार को रामगढ़िया भवन सेक्टर-27 के सामने 11 बजे से शाम 6 बजे तक बीजेपी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैंप लगाएगा। रेडक्रॉससोसायटी ने भेजा जरूरत का सामान: इंडियनरेड क्रॉस सोसायटी की वाइस प्रेसिडेंट, एडवाइजर टु एडमिनिस्ट्रेटर की प|ी निनेंटे शर्मा ने बाढ़ पीडितों के लिए राहत सामग्री लेने जाने व्हीकल्स को झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 चंडीगढ़, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट, गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला और श्री राधा माधव सेवा समिति ट्रस्ट ने सामग्री भेजा है।