- Hindi News
- एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स जल्द होंगी शुरू: सांसद चंदूमाजरा
एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स जल्द होंगी शुरू: सांसद चंदूमाजरा
मोहालीमेंबन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फिलहाल 20 फीसदी काम बाकी है, इसलिए इस साल अक्टूबर तक चंडीगढ़ डोमेस्टिक एयरपोर्ट से फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी। यह बात श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कही है। चंदूमाजरा ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर रक्षा मंत्रालय और अन्य विभागों से भी मंजूरी मिल चुकी है। एविएशन मिनिस्ट्री ने स्पाइसजेट इंडिगो एयरलाइंस को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट करने की मंजूरी दे दी है और एयर अरेबिया की मंजूरी का मामला अभी पेंडिंग है। चंदूमाजरा ने बताया कि जब मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा तो यह फ्लाइट्स इसी एयरपोर्ट से जाएंगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट को डोमेस्टिक एयरपोर्ट में तब्दील कर दिया जाएगा। मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम एलएंडटी कंपनी कर रही है। 31 मार्च 2015 तक काम कम्प्लीट होने की उम्मीद है।
सांसद प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा