36 ओवरलोडेड आॅटो के चालान काटे गए
ओवरलोडिंगआॅटोपर कार्रवाई जारी है। वीरवार को एसटीए ने अलग-अलग जगह ड्राइव चलाकर 36 ओवरलोडेड ऑटो के चालान किए। सेक्टर-16 के सरकारी स्कूल और सेक्टर- 37 में स्पेशन नाका लगाया गया था। इससे पहले सेक्टर-22 में चेकिंग की गई।
एसटीए के अफसरों का कहना है कि ओवरलोडेड ऑटो पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। शहर की प्रमुख सड़कों पर गलत तरीके से पार्क करने वाले ऑटो को जब्त किया जाएगा। चेकिंग के दौरान एसटीए के एडिशनल सेक्रटरी अौर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ने अलग-अलग जगह स्पेशल ड्राइव चलाकर अोवरलोडेड ऑटो के चालाने काटे।