पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंकल की मौत का बदला लेने के लिए मर्डर, तीन गिरफ्तार

अंकल की मौत का बदला लेने के लिए मर्डर, तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवाररातकरीब 8 बजे नयागांव रोड पर मोटल मालिक का कुल्हाड़ियों से कत्ल केस में खुड्डा अलीशेर के जरनैल सिंह उर्फ जग्गा, कुलदीप सिंह उर्फ कागा और जतिंदर सिंह उर्फ आशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जिन हथियारों का इस्तेमाल किया, उन्हें रिकवर नहीं किया गया है। सेक्टर-11/12, 14/15 पर नाका लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि मोटल मालिक पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वीरवार को सूचना मिली कि आरोपी एक्सयूवी कार से रहे हैं। पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि 2003 में मोटल मालिक ने जिस अवतार सिंह का मर्डर किया था, वह जरनैल सिंह का अंकल था। इसी कारण जरनैैल ने दो दोस्तों के साथ मिलकर मक्खन का कत्ल किया। डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर ने बताया कि हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, यह तीनों कुछ नहीं करते। कत्ल सिर्फ दुश्मनी के चलते किया गया। कोर्ट से तीनों का रिमांड हासिल किया गया है, ताकि हथियार बरामद किए जा सकें।