- Hindi News
- \"आप\' का चेतना, चोट और चौकीदारी अभियान 21 से
\"आप\' का चेतना, चोट और चौकीदारी अभियान 21 से
आमआदमीपार्टी ने 21 सितंबर से प्रदेशभर में ‘आपकी आवाज’ अभियान चलाएगी। यह चेतना, चोट और चौकीदारी के नाम से तीन चरणों में होगा। अभियान मतदान खत्म होने तक चलेगा। इसके लिए पार्टी के 5000 कार्यकर्ता करीब 5 लाख हैंडबिल (पर्चे) लेकर घर-घर जाएंगे। लोगों को जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक करेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र यादव ने वीरवार को मीडिया कर्मियों को पार्टी का जन्म जन आंदोलन से हुआ था। पार्टी उस उद्देश्य से दूर नहीं हो सकती। चुनाव भले ही लड़ें, लेकिन सक्रिय वैसे ही रहेंगे जैसे चुनाव लड़ने पर रहते। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचारी, अपराधी और चारित्रिक दोष वाले प्रत्याशियों के बारे में सूचना, सबूत आदि आम आदमी पार्टी तक पहुंचाएं।