चंडीगढ़ | जयमहाभारत पार्टी इस बार प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लड़ेगी। पार्टी 90 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारेंगी। पार्टी के संस्थापक भगवान श्री विष्णु ने बताया कि उनकी पार्टी का गठन 2008 में हुआ था। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 87 सीटों पर चुनाव लड़ा था।