पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजकां गठबंधन रविवार तक घोषित करेगा अपने उम्मीदवार

हजकां गठबंधन रविवार तक घोषित करेगा अपने उम्मीदवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजकां ने करीब 60 सीटों पर तय किए अपने प्रत्याशी, बाकी 30 सीटें दी जा सकती हैं जन चेतना पार्टी को

भास्करन्यूज | चंडीगढ़

हरियाणामेंबहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन की संभावनाएं धूमिल होने के बाद हजकां गठबंधन ने रविवार तक अपने प्रत्याशी घोषित करने का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) और जन चेतना पार्टी के बीच 60-30 सीटों के फार्मूले पर सहमति बन रही है। इसकी वजह यह है कि हरियाणा में हजकां पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है और वह जीटी रोड तथा दिल्ली-आगरा रोड पर अपना जनाधार खड़ा करना चाहती है।

सूत्रों के अनुसार हजकां ने करीब 60 सीटों पर अपने प्रत्याशी लगभग तय कर लिए है, जबकि जन चेतना पार्टी की ओर से उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक प्रत्याशी इसलिए घोषित नहीं हो पा रहे थे, क्योंकि हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई और जन चेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने की संभावनाएं तलाश रहे थे। लेकिन बसपा ने उन्हें साफ तौर पर कह दिया है कि पार्टी हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं बसपा ने वीरवार को अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए 16 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जबकि 17 सीटों पर प्रत्याशी पहले ही उतारे जा चुके हैं।

दोसीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं कुलदीप

हजकांप्रमुख कुलदीप बिश्नोई दो सीटों आदमपुर और करनाल से चुनाव लड़ सकते हैं। इनमें आदमपुर उनकी परंपरागत सीट है, जबकि करनाल से उनके पिता स्व. भजनलाल 1998 में लोकसभा सांसद रह चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई दो सीटों पर चुनाव इसलिए लड़ना चाहते हैं क्योंकि वे गठबंधन की ओर से सीएम पद के दावेदार हैं। वे हाल ही हिसार से लोकसभा चुनाव हारे तो भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर गठबंधन तोड़ दिया था।

हजकांके ये हो सकते हैं प्रत्याशी

आदमपुर,करनाल से कुलदीप बिश्नोई, हांसी- देवीलाल बिश्नोई, फतेहाबाद-धूड़ाराम, रेवाड़ी-रघु यादव, कालका-चंद्रमोहन बिश्नोई, पंचकूला- शशि शर्मा, फरीदाबाद-संध्या बजाज, गोहाना- सुधा मलिक, नीलोखेड़ी- नफेसिंह वाल्मीकि और रोहतक से सुभाष बतरा प्रत्याशी हो सकते हैं। जबकि हजकां की वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई के लिए अभी सीट तय नहीं हो पाई है। सीटों के बंटवारे और प्रत्याशियों को लेकर हमारा ज्यादातर काम हो चुका है। गठबंधन की ओर से एक