- Hindi News
- कार्रवाई:चुनाव आयोग ने फर्जी वोट हटा दिए
कार्रवाई:चुनाव आयोग ने फर्जी वोट हटा दिए
चंडीगढ़|हरियाणा मेंविधानसभा चुनावों से पहले फर्जी वोट तैयार करने के आरोपों पर वीरवार को चुनाव आयोग ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब दायर कर कहा कि सभी फर्जी वोट हटा दिए गए हैं। वोटर लिस्ट को सही कर लिया गया है। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले पर 27 अक्टूबर के लिए सुनवाई स्थगित कर दी। कैथल निवासी पारस मित्तल की तरफ से याचिका में कहा गया कि ऐसे कई लोग जो कैथल के निवासी नहीं हैं उनके वोट भी बनाए जा रहें हैं। साथ ही ऐसे कई लोग हैं जिनकी वोट कैथल और नरवाना दोनों विधानसभा क्षेत्रों में है। याचिका में कहा गया कि फर्जी वोटों का काम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कार्यालय के अधिकारियों के साथ मिली भगत कर किया जा रहा है।