सीएम के पॉलिटिकल एडवाइजर का इस्तीफा
चंडीगढ़ |सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पॉलिटिकल एडवाइजर प्रो. वीरेंद्र ने भी वीरवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेजा है। सीएमओ के सूत्रों ने बताया कि अगले एक-दो दिन में पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट लेने वाले कुछ और लोगों के इस्तीफे होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मुख्य विपक्षी दल इनेलो सरकार में अहम पदों पर बैठे सीएम के सलाहकारों, ओएसडी और अन्य लोगों की चुनाव आयोग को लगातार शिकायतें कर रहा है।