सीडी मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को
आरोपियों ने नहीं दी सैंपल की सहमति
चंडीगढ़|सीएलयूके नाम पर रिश्वत मांगने संबंधी सीडी मामले में लोकायुक्त जस्टिस प्रीतमपाल ने आरोपियों से एक बार फिर पूछा है कि क्या वे अपनी आवाज और चित्रों के संबंध में नमूने देने को तैयार हैं? ताकि उनका सीडी में दिखाए गए चेहरों और आवाज से मिलान किया जा सके। इस संबंध में आरोपियों को सोमवार तक अपना शपथ-पत्र देना है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
इधर, वीरवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से सीडी बनाने वाले युवक का शपथ पत्र दाखिल किया गया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भयाना, रतिया विधायक जरनैल सिंह, बरवाला विधायक रामनिवास घोड़ेला और उकलाना विधायक नरेश सेलवाल के खिलाफ इनेलो नेताओं ने पिछले दिनों सीडी जारी करके उन पर सीएलयू के नाम पर मोटी रकम मांगने के आरोप लगाए थे।