क्लाउड सर्विसेज अपना रहे हैं एसएमई
पंजाबऔरचंडीगढ़ में एसएमई और कारोबारी तेजी से क्लाउड आईटी सर्विसेज अपना रहे हैं। आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कॉम्पैरेक्स इंडिया के एमडी नवीन कपूर ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 के साथ उद्यमी तेजी से अपने बिजनेस में ग्रोथ हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉम्पैरेक्स ने चंडीगढ़ और पंजाब में पिछले 12 से 15 महीनों के बीच ऑफिस 365 की 5000 से ज्यादा सीट्स भी बेची हैं। इस दौरान इसने पूरे देश में क्लाउड सीट्स में 45 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और एक्सपोर्टर्स में तेजी से आईटी सर्विसेज का उपयोग बढ़ रहा है। चंडीगढ़ में कस्टमर्स बिजनेस डायनेमिक्स को समझते हैं और अपने बिजनेस को बढ़ाने और जमाने-फैलाने के लिए मजबूत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर काे अपना रहे हैं। इस मौके पर मनीषा सूद, डायरेक्टर-एसएमबी, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने बताया कि स्माल और मीडियम बिजनेस में जो आईटी सॉल्यूशन अपनाते हैं, वे उनके मुकाबले तेजी से आगे बढ़ते हैं।