- Hindi News
- स्मार्टफोन पर 4000 करोड़ की ट्रेडिंग हर रोज
स्मार्टफोन पर 4000 करोड़ की ट्रेडिंग हर रोज
भारतीयशेयर बाजार को अगली उम्मीद स्मार्टफोन से बंधी है। भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले रिटेल इन्वेस्टर्स का तेजी से मोबाइल ट्रेडिंग की तरफ जा रहे हैं। शेयर्स की बिड डालने से लेकर ट्रेडिंग, स्टॉपलॉस लगाने आदि तक हर काम स्मार्टफोन पर ही कर रहे हैं। बीएसई और एनएसई में मोबाइल पर होने वाली ट्रेडिंग का आंकड़ा 4000 करोड़ रोजाना तक पहुंच रहा है और ये हर बीतते दिन के साथ बढ़ रहा है। एक साल पहले के मुकाबले ये दोगुणा तक हो चुका है। कोटक के ईवीपी एवं हैड, ब्रोकिंग बी.गोपकुमार ने बताया कि स्मार्टफोन ट्रेडिंग एप्प ब्रोकरेज बिजनेस के लिए जरूरी हो गया है। आज ग्राहक ट्रेडिंग एकाउंट खुलवाने से पहले पूछते हैं कि क्या स्मार्टफोन ट्रेडिंग एप्प है। हमने इस एप्प के साथ शुरुआत की और आज हमारे कुल ट्रेडिंग बिजनेस में 10 प्रतिशत तक कारोबार मोबाइल ट्रेडिंग से ही आता है। इंडस्ट्री में अभी ये आंकड़ा 1 प्रतिशत तक ही पहुंचा है, पर इस सेग्मेंट में ग्रोथ तेजी से रही है।
स्मार्ट टेक्नोलॉजी में है बिजनेस
रिटेलइन्वेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए कोटक भी ऐसी तकनीकों को लॉन्च कर रही है जो सिक्योर और कंफर्टेबल ट्रेडिंग के विकल्प दे रही है।
बीएसई पर अगस्त में रोजाना अौसत मोबाइल ट्रेडिंग वॉल्यूम 439 करोड़ रुपए था जो पिछले साल अगस्त के 122.75 करोड़ रुपए से 257 फीसदी अधिक है। वहीं एनएसई पर ये औसत ट्रेडिंग 1,680 करोड़ रुपए से करीब दोगुणा 3,358 करोड़ रुपए हो गई। ये दोनों एक्सचेंजों पर होने वाले रोजाना औसत ट्रेड का सिर्फ 1 फीसदी है लेकिन ग्रोथ काफी तेज है। बी. गोपाकुमार ने के मुताबिक, हमारे हर 100 नए कस्टमर्स में 35 अपना पहला ट्रेड मोबाइल फोन पर कर रहे हैं।
100 में से 35 नए ग्राहक मोबाइल ट्रेडर्स