पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधियाना ने चंडीगढ़ से तीन अंक झटके

लुधियाना ने चंडीगढ़ से तीन अंक झटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| मेजबानलुधियाना ने पंजाब स्टेट सीनियर कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के खिलाफ ड्रॉ पर खत्म हुए मैच में 3 अंक हासिल कर लिए। लुधियाना ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर यह अंक झटके। लुधियाना ने पहली पारी में 333 रन बनाए थे जिसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 279 रन ही बना पाई थी। दूसरी पारी में लुधियाना की टीम 194 पर सिमट गई और चंड़ीगढ़ को जीत के लिए 249 रन का टारगेट मिला। वीरवार को मैच के अंतिम दिन चंडीगढ़ की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई।