- Hindi News
- रंजीथ माहेश्वरी मयूखा ने कटाया कोरिया का टिकट
रंजीथ माहेश्वरी मयूखा ने कटाया कोरिया का टिकट
ट्रिपलजंपर रंजीथ माहेश्वरी और वुमन ट्रिपल जंपर मयूखा जानी ने वीरवार को एनआईएस पटियाला में हुए दूसरे री ट्रायल को पास कर एशियन गेम्स में जगह बना ली। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि यह दोनों एथलीट अब एशियन गेम्स के लिए जल्द ही रवाना होंगे। इससे पहले हुए ट्रायल में दोनों की फिटनेस को लेकर कुछ संदेह था और तभी वीरवार को दोबारा ट्रायल आयोजित किए गए थे।
फेडरेशन ने इसके साथ ही मेंस की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम को कोरिया नहीं भेजने का भी निर्णय लिया। शॉट पुटर ओमप्रकाश करहाना पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। करहाना 15 सितंबर को हुए फिटनेस ट्रायल में अपना एंकल टिवस्ट करवा बैठे थे। उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उनके कोरिया जाने पर कोई फैसला होगा।