पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए आग लगाई, पति के खिलाफ केस दर्ज

दहेज के लिए आग लगाई, पति के खिलाफ केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|दहेज केचलते 24 साल की महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग वाले पति अमनदीप सास कांता और ससुर ईश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बुड़ैल के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। बताया गया कि 21 जून 2014 को कुरुक्षेत्र की 24 साल की लड़की की बुड़ैल के अमनदीप के साथ शादी हुई थी।

कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने बेटी को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। पहले कार मांग रहे थे। बाद में मकान बनाने के लिए 10 लाख की मांग करने लगे। उन्होंने इस बात को लेकर दो बार आपस में बैठकर समझौता भी किया। 18 सितंबर की रात को बेटी ने फोन बताया कि ससुराल वाले उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा रहे हैं। पिता वहां पहुंचते, तभी रास्ते में उनके पास फोन आया कि बेटी जल गई है और पीजीआई में भर्ती है।