- Hindi News
- गिल और उसके परिवार पर केसों की जांच सीबीआई करे:रश्मि नेगी
गिल और उसके परिवार पर केसों की जांच सीबीआई करे:रश्मि नेगी
कॉलोनाइजरदविंदर गिल की प|ी से छेड़छाड़ के मामले में पंजाब के सस्पेंडेड आईजी गौतम चीमा और जेएंडके के सस्पेंडेड डिफेंस इस्टेट ऑफिसर अजय चौधरी के साथ सह आरोपी रश्मि नेगी ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर खुद को िनर्दोष बताया। उन्होंने कहा िक दविंदर गिल और उसके परिवार के खिलाफ उन्हांेने जितने भी केस दर्ज कराए हैं, उनकी सीबीआई जांच कराई जानी चािहए, क्योंिक उनका मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस से भरोसा उठ गया है।
मोहाली पुलिस के अफसरों की जांच पर सवाल उठाते हुए रश्मि ने कहा कि पुिलस के अफसर गिल के परिवार का साथ दे रहे हैं। पुिलस ने क्रिस्पी के िखलाफ खुदकुशी करने के प्रयास का केस तक दर्ज नहीं किया, जबकि उसके खिलाफ यह केस दर्ज होना चािहए था। इसके अलावा क्रिस्पी के खिलाफ इमिग्रेशन में धोखाधड़ी की कई शिकायतें पेंडिंग हैं, जिन पर पुिलस कार्रवाई नहीं कर रही।
दूसरी ओर, क्रिस्पी का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज इमिग्रेशन फ्रॉड का कोई केस पेंडिंग नहीं है। सभी केस खत्म हो चुके हैं। अगर ऐसा कोई केस है भी तो वह कोर्ट में विचाराधीन है। इसके लिए उन्होंने मोहाली के एसएसपी को लिखकर दे दिया है कि अगर ऐसा कोई केस पेंडिंग है तो वे उसका निपटारा करने को तैयार हैं।