पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉयलेशन हटा लिया है तो इस्टेट ऑफिस को देनी होगी अंडरटेकिंग

वॉयलेशन हटा लिया है तो इस्टेट ऑफिस को देनी होगी अंडरटेकिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शो-कॉजनोटिस मिलने के बाद अपनी बिल्डिंग से अगर आप वॉयलेशन हटा भी लेते हो, तब भी आपको एक अंडरटेकिंग इस्टेट ऑफिस में देनी होगी। इसमें बताना होगा बिल्डिंग में जो वाॅयलेशन इस्टेट आॅफिस ने गिनाई थी, उसे अब हटा दिया गया है।

यह अंडरटेकिंग देने पर इस्टेट ऑफिस मान लेगा कि बिल्डिंग में वाॅयलेशन या मिसयूज जारी है और जब तक इन्हें नहीं हटाया जाता तब तक पेनल्टी चार्ज की जाएगी। वहीं अंडरटेकिंग देने के बाद इस्टेट ऑफिस की टीम चेकिंग के लिए पहुंचेगी। वाॅयलेशन सच में हटा दी गई होगी तो इस्टेट ऑफिस नोटिस वापस ले लेगा। इस संबंध में असिस्टेंट इस्टेट ऑफिसर बलबीर सिंह ढोल ने निर्देश दिए हैं।

स्टाफ परेशान करे तो सीधे अाकर मिल सकते हैं: एईओ

असिस्टेंटइस्टेट ऑफिसर बलबीर सिंह ढोल की तरफ से जारी निर्देशों में लोगों से कहा गया है कि उनको लगता है कि कोई उनको वाॅयलेशन या मिसयूज पेनल्टी को लेकर प्रताड़ित कर रहा है या गलत तरीके से काम हो रहा है, तो वे सीधा उनसे मिल सकते हैं।

जिन लोगों ने रिवाइज्ड बिल्डिंग प्लान या किसी अन्य काम के लिए इस्टेट ऑफिस में एप्लाई किया हुआ है, उनको इस्टेट ऑफिस अब से फोन या ई-मेल के जरिये उनकी फाइल की प्रोग्रेस के बारे में बताएगा। असिस्टेंट इस्टेट ऑफिसर का कहना है कि इससे लोगों को बार-बार इस्टेट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों को फोन के माध्यम से ही जानकारी पता लग जाएगी।

ई-मेल, फोन पर दी जाएगी फाइल की जानकारी