- Hindi News
- सोलर एनर्जी बनाकर पैसा कमाएं, रेट क्या होगा फैसला कल
सोलर एनर्जी बनाकर पैसा कमाएं, रेट क्या होगा फैसला कल
चंडीगढ़| सोलरएनर्जी प्लांट्स लगाकर आप अपने घर में बिजली बनाने के साथ-साथ उसको ग्रिड में भेजकर पैसा भी कमा सकते हो। लेकिन ऐसा करने पर आपको कितना पैसा मिलेगा, इस पर फैसला करने के लिए जेईआरसी (जाॅइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) के अफसर 22 सितंबर को चंडीगढ़ में लोगों के सुझाव जानेंगे। सेक्टर-10 के आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी में पब्लिक हियरिंग में चंडीगढ़ रिन्युअल एनर्जी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी (क्रेस्ट), चंडीगढ़ प्रशासन के इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के अफसर मौजूद रहेंगे। मौजूदा समय में प्रशासन 10 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से सोलर एनर्जी से बनी बिजली खरीद रहा है, जबकि क्रेस्ट 4.50 से 5 रुपए तक भी सोलर एनर्जी देने के लिए तैयार है। पहले जेईआरसी ने सोलर प्लांट्स की बिजली का रेट चंडीगढ़ में 1.13 रुपए प्रति यूनिट का टैरिफ तैयार किया था, लेकिन इस पर क्रेस्ट ने जेईआरसी में रिव्यू पिटीशन डाल दी थी कि ये बहुत कम रेट हैं।