पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन ने लगाया सोशियो मेडिकल कैंप

चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन ने लगाया सोशियो-मेडिकल कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़सीनियरसिटीजंस एसोसिएशन की ओर से सोमवार को पुलिस लाइन में लगाए गए सोशियो-मेडिकल कैंप में 360 लोगों का चेकअप किया गया। इसमें मैक्स हॉस्पिटल मोहाली, ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट और जीएनएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर पहुंचे। सहायता कैंसर सहयोग के सदस्यों और डॉ. सारिंदा सेठी ने कैंसर और ड्रग डीएडिक्शन के बारे में जागरूक किया। पीजीआई के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की टीम आशा ज्योति मोबाइल वैन के साथ पहुंची और मैमोग्राफी कोल्पोस्कोपी टेस्ट किए। हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक की रितु चौधरी ने भी कैंप में सेवाएं दीं। आईआरबी कमांडेंट आईपीएस रामनिवास मीना चीफ गेस्ट थे।