पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदद करने के लिए रुके थे, चाकू मार कर लूट लिया

मदद करने के लिए रुके थे, चाकू मार कर लूट लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुटेरेको मजबूर समझकर एक युवक ने बाइक रोकी। इसके बाद लुटेरे ने चाकू मारकर पहले घायल किया और फिर उसका मोबाइल फोन और वोटर कार्ड लूट लिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां से देर रात तक उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया गया कि धनास का अनीश अहमद अपनी बाइक से घर रहा था। सेक्टर-25-38 लाइट पॉइंट पर एक लड़के ने उसे हाथ दिया। अनीश ने सोचा कि रात का समय है कोई मजबूर होगा। उसने बाइक रोक ली। इस पर लड़का उसके पास आया। इसके बाद दो लड़के भी गए। उन्होंने उससे मांग की कि जो भी पड़ा है वह दे दो।

अनीश ने देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से एक वार कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में उसे पीसीआर की जिप्सी में इलाज के लिए जीएमएसएच 16 लेकर जाया गया जहां पर एसएचओ सेक्टर 39 थाना पहुंचे और घायल के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया गया।