- Hindi News
- डब्ल्यूडब्ल्यूई के बाद टीएनए में दिखेंगे महाबली शेरा
डब्ल्यूडब्ल्यूई के बाद टीएनए में दिखेंगे महाबली शेरा
डब्ल्यूडब्ल्यूईके बाद अब टीएनए रेसलिंग में भी इंडियन ट्विस्ट देखने को मिलेगा। टीएनए में महाबली शेरा भारतीय चुनौती पेश करेंगे। शेरा चंडीगढ़ से ही हैं और कई नेशनल चैंपियनशिप जीत चुके हैं। सोमवार को यहां टीएनए और सोनी सिक्स ने रेसलिंग दिग्गज कर्ट एंगल ने उन्हें सभी के सामने पेश किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई में ग्रेट खली के बाद ये पहला मौका होगा जब कोई भारतीय रेसलर प्रोफेशनल रेसलिंग में हिस्सा लेगा। महाबली शेरा 24 साल के हैं और वे पिछले करीब 6 महीने में टीएनए के नेशनल रेसिंग एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। यहां आयोजित कार्यक्रम में ओलंपिक चैंपियन रहे कर्ट एंगल ने कहा की महाबली शेरा एक शानदार रेसलर हैं। वे बेहतरीन हैं और वे एक बड़ा नाम बनकर सामने आएंगे। उन्हें सिर्फ जरूरत है ट्रेनिंग की जो हम उन्हें देंगे। इसके अलावा उन्होंने भारत के बारे में कहा की ये देश हमेशा से ही मेरे पसंदीदा देशों में रहा है। यहां के लोग खेलों को बहुत प्यार करते हैं और मुझे भी। मैं कहीं भी जाता हूं तो वो मुझे पुकारते हैं और बेहद प्यार देते हैं। मुझे यहां का खाना भी बेहद पसंद है।
कुश्ती के किंग आमने- सामने
रेसलिंग दिग्गज कर्ट एंगल के साथ इंडियन रेसलर महाबली शेरा कुछ इस अंदाज में दिखे।
महाबली शेरा ने इस माैके पर कहा की मेरे लिए गर्व की बात है की पूरे देश में सिर्फ मुझे ही टीएनए रेसलिंग के लिए चुना गया है। अब मेरे ऊपर जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि मुझे टीएनए के साथ साथ अपने देश का नाम भी उपर ले जाना है। कर्ट एंगल ने मुझे चुना इसलिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। मैं कोशिश करूंगा कि अपने आप को जल्द साबित करूं और चैंपियन की बेल्ट देश लेकर जाऊं।
ये मेरे लिए गर्व की बात है