मदर्स एंड डॉक्टर के बीच हुआ इंटरैक्शन
चंडीगढ़ | डाॅक्टर्सऔर मदर्स के बीच आपसी तालमेल को और मजबूत बनाने के हिमालया के बेबी केयर डिवीजन ने चंडीगढ़ में मदर्स के लिए सोमवार को एक इंटरैक्टिव सेशन रखा। माय बेबी एंड मी ऐसा मंच है, जहां मदर्स और डॉक्टर्स आपस में बातचीत कर अपनी समस्याओं को सुलझा सकेंगे। इस पहल से मदर्स अपने बच्चों और खुद की समस्याओं के बारे में एक दूसरे से बात कर सकेंगे। इस दौरान डॉक्टर्स ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से सजीरियन बच्चे पैदा हो रहे हैं। इंटरैक्शन में 25 मदर्स ने हिस्सा लिया। चाइल्ड रोग विशेषज्ञ डाॅ. जी के बेदी ने महिला रोगों के बारे में बताया।
माय बेबी एंड मी