पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद मंत्रियाें से बनवाएंगे टॉयलेट: चीमा

सांसद-मंत्रियाें से बनवाएंगे टॉयलेट: चीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबकेस्कूलों को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए शिक्षा विभाग 26 सितंबर से 31 अक्टूबर तक \\\"सोहना स्कूल मुहिम\\\' शुरू करेगी। इसकी शुरूआत शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा 26 सितंबर को सरकारी सीनियर स्कूल मोठांवाल (कपूरथला) से करेंगे। इस दौरान राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम मंे पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी विशेष तौर पर शामिल होंगे। चीमा ने बताया, संत सीचेवाल बच्चांे को सफाई के लिए प्रेरित करंेगे। शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव अंजलि भावड़ा, डीजी स्कूल जीके सिंह, डीपीआई (एलिमेंटरी) दर्शन कौर, एससी ईआरटी के डायरेक्टर पंकज शर्मा, उपनिदेशक वोकेशनल शिक्षा तोता सिंह आदि मौजूद रहे।

\\\"15 अगस्त 2015 तक हर स्कूल में होगा टॉयलेट\\\'

डॉ चीमा ने बताया, राज्य में 418 स्कूल ऐसे हैं जिनमें टॉयलेट नहीं हैं। कहा, जल्द ही सभी सांसदों-मंत्रियों और सीपीएस को लेटर लिखकर अपने-अपने हलकों में पड़ते ऐसे स्कूलों में ऐच्छिक कोटे से टॉयलेट बनवाने के लिए कहूंगा। उन्होंने माना कि टॉयलेट की कमी के कारण लड़कियां स्कूल छोड़ रही हैं। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के ऐसे स्कूलों में टाॅयलेट बनाने के लिए काॅरपोरेट जगत से कहा है। हमने भी इसका प्रोजेक्ट तैयार करके केंद्र सरकार को भेज दिया है। 15 अगस्त 2015 तक पंजाब के सभी स्कूलांे मंे टॉयलेट बना दिए जाएंगे। बताया कि 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान मंे जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर विभाग के सभी अधिकारी शामिल होंगे। अभियान तहत प्रत्येक स्कूल में हाउस बनाकर सफाई मुकाबले, सफाई संबंधी चार्ट, पेटिंग, लेख आदि मुकाबले हांेगे।

भास्कर न्यूज| चंडीगढ़

पंजाबकेस्कूलों को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए शिक्षा विभाग 26 सितंबर से 31 अक्टूबर तक \\\"सोहना स्कूल मुहिम\\\' शुरू करेगी। इसकी शुरूआत शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा 26 सितंबर को सरकारी सीनियर स्कूल मोठांवाल (कपूरथला) से करेंगे। इस दौरान राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम मंे पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी विशेष तौर पर शामिल होंगे। चीमा ने बताया, संत सीचेवाल बच्चांे को सफाई के लिए प्रेरित करंेगे। शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह