- Hindi News
- हजकां 65 और जन चेतना पार्टी 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
हजकां 65 और जन चेतना पार्टी 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
हरियाणाजनहितकांग्रेस (हजकां) और जन चेतना पार्टी (जेसीपी) में सीटों को लेकर सोमवार को बंटवारा हो गया है। समझौते के मुताबिक हजकां 65 सीटों पर और जेसीपी 25 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक में इस समझौते पर सहमति बनी। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) अब मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। जबकि जेसीपी पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा 25 सितंबर को करने का मन बना चुकी है। इसकी वजह यह है कि जेसीपी पार्टी श्राद्ध पक्ष में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं करना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद हजकां ने जेसीपी से गठबंधन किया था। हजकां का भाजपा के साथ 45-45 सीटों का समझौता था, लेकिन भाजपा ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।