- Hindi News
- कैश फॉर सीडी मामले में सुनवाई पूरी, लोकायुक्त ने फैसला सुरक्षित रखा
कैश फॉर सीडी मामले में सुनवाई पूरी, लोकायुक्त ने फैसला सुरक्षित रखा
सीएलयूकेनाम पर रिश्वत मांगने संबंधी सीडी मामले की सोमवार को लोकायुक्त जस्टिस प्रीतमपाल सिंह ने सुनवाई पूरी कर ली। सुनवाई के बाद उन्होंने फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब वे किसी भी वक्त इसका फैसला सुना सकते हैं। इधर, लोकायुक्त के फैसला सुरक्षित करने से स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, सीपीएस विनोद भयाना, विधायक नरेश सेलवाल, रामनिवास घोड़ेला और जरनैल सिंह की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसकी वजह यह है कि इस प्रकरण की वजह से इनकी टिकटों पर पार्टी का प्रदेश नेतृत्व दो धड़ों में बंटा हुआ है।
पिछली तारीख पर लोकायुक्त ने आरोपियों से शपथ पत्र दाखिल करने को कहा था कि क्या वे अपनी आवाज और तस्वीरों के संबंध में नमूने देने को तैयार हैं? इस पर आरोपियों ने कहा कि कहा कि सीडी में उनकी तस्वीर साफ और आवाज स्पष्ट नहीं है। इन्होंने सीडी की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। इस पर इनेलो नेताओं के वकील नरेश शेखावत ने कहा कि उनके पास ओरिजनल उपकरण मौजूद हैं जिनसे रिकार्डिंग हुई थी। सीडी में आवाज एवं तस्वीरें एकदम स्पष्ट हैं।