पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब की पहली एफएक्स मनी सर्विस 27 सितंबर से

पंजाब की पहली एफएक्स मनी सर्विस 27 सितंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबकेउद्यमी अमित नारंग को पहले ही प्रयास में भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के तौर पर लाइसेंस मिल गया और वे चंडीगढ़ से एफएक्स मनी सर्विसेज शुरू करने जा रहे हैं। परिवार की मदद के लिए मास्टर डिग्री को छोड़ कर 1500 रुपए की नौकरी से शुरूआत करने वाले अमित नारंग ने बताया कि 27 सितंबर से एफएक्स मनी की सर्विसेज पूरे देश में उपलब्ध होंगी।

एफएक्स मार्ट के एमडी और सीईओ अमित नारंग ने बताया कि वे 400 से अधिक एजेंट्स को अपने नेटवर्क में जोड़ चुके हैं और पहले साल के अंत तक पांच हजार एजेंट अपने नेटवर्क में शामिल करेंगे। पंजाब और चंडीगढ़ से शुरुआत करते हुए वे ग्राहकों को देश में कहीं पर भी पैसे भेजने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। नारंग ने बताया कि पहले साल में वे 500 करोड़ रुपए का बिजनेस हासिल कर लेंगे। बैंकिंग पार्टनर के तौर पर एफएक्स मनी ने एचडीएफसी बैंक के साथ करार किया है। आने वाले दिनों में कंपनी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में अपडेशन पर करीब 5 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

एफएक्स मनी एजेंट्स के पास ग्राहक अपने पैसे देगा, जिसे कंपनी अपने नेटवर्क से प्राप्त करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर देगा। 5000 रुपए तक कोई दस्तावेज नहीं देना होगा, वहीं 5 से 50 हजार रुपए तक केवाईसी के तहत आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी। ग्राहकों को भेजी जानी वाली राशि पर 1.5 प्रतिशत फीस देनी होगी।

क्या है सर्विस