पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एशियाड में आज अंतिम बार निशाना साधेंगे बिंद्रा

एशियाड में आज अंतिम बार निशाना साधेंगे बिंद्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| आेलंपिकगोल्ड मेडल विजेता चंडीगढ़ के शूटर अभिनव बिंद्रा मंगलवार को इंचियोन एशियन गेम्स में अंतिम बार निशाना साधेंगे। 10 मीटर एयर राइफल में हिस्सा लेने वाले अभिनव ने सोमवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। हालांकि अभिनव ने कहा कि वे रियो 2016 ओलिंपिक की तैयारी करते रहेंगे। अभिनव ने इससे पहले ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में भी अपने इवेंट से एक दिन पहले यही घोषणा की थी और अगले दिन गोल्ड पर निशाना लगाया था। उन्होंने ट्वीट किया कि वे सप्ताह में 2 दिन अभ्यास किया करेंगे और ओलिंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करते रहेंगे। अभिनव के पिता एएस बिंद्रा ने भास्कर को बताया कि उन्हें भी ट्वीटर से ही पता चला कि अभिनव अब एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे। यह उसका फैसला है और जो उसे सही लगता है वह करता है। जहां तक ओलिंपिक 2016 की बात है तो उसकी प्रैक्टिस चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है, वह परिवार से ज्यादा टच में नहीं रहता। मेरी खुद उससे पिछले 4 दिनों से बात नहीं हुई।

प्रोफेशनशूटिंग को भी कहा अलविदा: भारतके स्टार शूटर और एकमात्र इंडिविजुअल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बिंद्रा अब प्रोफेशनल शूटिंग में भी निशाना लगाते हुए नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने एिशयन गेम्स के साथ-साथ प्रोफेशनल शूटिंग को भी अलविदा कह दिया।