दिल्ली पहुंची फाइनल में
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़
पहलीरामा अत्रे मेमोरियल सीनियर वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 1 विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में दिल्ली का मुकाबला पंजाब से 24 सितंबर को होगा।
सेक्टर-26 के गवर्नमेंट स्कूल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में हिमाचल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन दिल्ली ने 29 रन पर 4 विकेट झटक कर फैसले को गलत सही साबित कर दिया। निचले क्रम में सुषमा वर्मा ने 55 और देवकला ठाकुर ने 28 रन बना कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। दोनों ने 5 विकेट के लिए 59 रन जोड़ कर कुछ हद तक पारी को संभाला।
दिल्ली के लिए बबीता नेगी ने 3 विकेट लिए। जवाब में दिल्ली की शुरूआत भी खराब रही और 4 विकेट सिर्फ 35 रन पर गिर गए। इसके बाद लतिका और ललिता शर्मा ने 5वें विकेट के लिए 28 रन जोड़ पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन लगातार विकेट गिरने से एक समय दिल्ली की टीम 95 रन पर 9 विकेट खोकर हार के कगार पर पहुंच गई। यहीं से बबीता नेगी और रीमा मल्होत्रा ने 45 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला कर ही दम लिया। हिमाचल के लिए वुमन ऑफ मैच सुषमा वर्मा ने 3 और सपना ठाकुर ने भी 3 विकेट लिए।
वुमन अॉफ मैच सुषमा वर्मा