पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहिलपुर ने मोहन बागान को हरा किया उलटफेर

माहिलपुर ने मोहन बागान को हरा किया उलटफेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़

12वेंएडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में पंजाब की माहिलपुर एकेडमी ने कोलकाता के मोहन बागान को 2-0 से पराजित कर बड़ा उलटफेटर कर दिया। सेक्टर-17 के फुटबॉल स्टेडियम में टूर्नामेंट में माहिलपुर ने मैच के 17वें मिनट में जसकरन सिंह के गोल की मदद से खाता खोल लिया।

यह गोल महताब सिंह, सुखप्रीत सिंह और तेजेंद्र सिंह के प्रयासों से हुआ और तीनों के इस संयुक्त प्रयास को बागान के गोल के बाहर मुस्तैद खड़े जसकरन सिंह ने गोल में बदला। एक गोल से पिछड़ने के बाद बागान के खिलाड़ी भी अाक्रामक हुए और अच्छे मूव बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले हाफ तक माहिलपुर की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ के 63वें मिनट में जुगल किशोर को बागान के सुमन दत्ता ने गिरा दिया और रेफरी ने फ्री किक प्रदान कर दी। सुखप्रीत सिंह ने शॉट मारा और पेन्लटी एरिया में खड़े जसकरन सिंह ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

बागानके 2 प्लेयर को रेड कार्ड: 2गोल से पिछड़ने के बाद मोहान बागान ने रफ खेलना शुरू कर दिया और नतीजतन रेफरी ने सुमन दत्ता और अमृत बिस्ट को रेड कार्ड दिखा दिया। यह दोनों अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंंगे। रेफरी ने बागान के ही मानिक हल्दर, गुरशान सिंह और दीपक को जबकि माहिपलपुर के सलमान लातिफ और संग्राम कुमार सिंह को रफ खेलने के लिए यलो कॉर्ड दिखाया गया। बागान के 5 खिलाड़ियों को यलो कार्ड दिखाने के लिए बागान के विदेशी कोच भी नाराज दिखे।