साफ-सुथरी सड़क पर लगाई झाड़ू
सेक्टर-2 में साफ-सुथरी सड़क पर काउंसलर और अफसरों ने झाड़ू लगाई।
5 डम्पर गारबेज उठाएंगे
स्वच्छभारत कैंपेन में सांसद किरण खेर और एडवाइजर टु एडमिनिस्ट्रेटर केके शर्मा ने पांच नए डंपर ट्रकों को गारबेज कलेक्शन के लिए झंडी दिखाई। करीब 30 डंपर बीन्स भी रूरल एरिया में लगाए गए हैं। शुक्रवार को क्लीनिंग ऑफ प्राइवेट हाउसेस के तहत साफ-सफाई की जाएगी।
भास्कर न्यूज| चंडीगढ़
नगरनिगम ने वीरवार से शहर में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। मेयर हर फूलचंद्र कल्याण ने सेक्टर-2 की साफ सुथरी सड़क पर झाड़ू लगाकर कैंपेन का उद्घाटन किया। इसके बाद मेयर ने मलोया गांव में कैंपन शुरू किया। वीरवार को चंडीगढ़ में यह कैंपन 6 जगह चला। एमसी का यह कैंपने 23 अक्टूबर तक चलेगा। मेयर ने कहा कि कैंपने का उद्देश्य देश को नीट एंड क्लीन बनाना है तभी क्लीन भारत का सपना है। इस अभियान के दौरान हर दिन और महीना सेनिटेशन पर फोकस रहेगा। इनमें रोड एंड स्ट्रीट सेनिटेशन डे, स्कूल एंड सेनिटेशन डे, हॉस्पिटल सेनिटेशन डे, ऑल सेनिटेशन डे, इंस्टीट्यूशन सेनिटेशन डे आदि शामिल होंगे। शहर की सफाई के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। अभियान की शुरुआत के दौरान निगम कमिशनर सीनियर वीपी सिंह, डिप्टी मेयर हीरा नेगी, डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद और अन्य अफसर मौजूद थे। शाम को निगम कमिशर वीपी सिंह ने यूटी गेस्ट हाउस में शहर के 12 बड़े होटल मालिकों की मीटिंग ली। निगम हाउस में इस कैंपेन पर आने वाला 5 लाख का खर्च भी अप्रूव किया गया।