- Hindi News
- 9.25 एकड़ साइट का रिजर्व प्राइस 111.94 करोड़
9.25 एकड़ साइट का रिजर्व प्राइस 111.94 करोड़
बरींद्र सिंह रावत | चंडीगढ़
होटलकीसाइट का रिजर्व प्राइस 18 करोड़ 91 लाख रुपए। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के लिए 9.25 एकड़ साइट का रिजर्व प्राइस 111 करोड़ 94 लाख रुपए। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने फेस्टिवल सीजन को कैश करने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को होने वाली गमाडा की नीलामी ट्राईसिटी के प्राॅपर्टी बाजार का रुख तय करेगी। पहली बार गमाडा एक साथ इंस्टीट्यूशनल, ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज और कमर्शियल साइट्स की नीलामी कर रहा है। नीलामी में रखी गई ज्यादातर साइट्स चंडीगढ़ के साथ लगते सेक्टरों में हैं।
साइट्सकी वैरायटी रखी: गमाडाकी पिछली दो ऑक्शंस फेल रहीं थी, इसलिए गमाडा ने इस नीलामी में साइट्स की वैरायटी रखी है। गमाडा ने नीलामी में सेक्टर-53, 55, 56, 59, 61, 63, 64 में कमर्शियल साइट्स रखी हैं। ये सभी डेवलप सेक्टर हैं और सभी साइट्स फ्री होल्ड हैं। इन साइट्स में बूथ से लेकर एससीओ तक शामिल हैं। सेक्टर-59 में बूथ का रिजर्व प्राइस जहां 26.78 लाख रुपए है, वहीं सेक्टर-63, 64 में एससीओ का रिजर्व प्राइस 2 करोड़ 64 लाख रुपए है।
चंडीगढ़प्रशासन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा: प्रशासनशहर में कमर्शियल साइट्स की नीलामी के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। कमर्शियल साइट्स लीज पर होने के कारण चंडीगढ़ में कोई भी कमर्शियल प्राॅपर्टी नहीं खरीदना चाहता। इसके साथ-साथ सर्विस टैक्स ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कमर्शियल प्राॅपर्टी लीज पर होने के कारण इसके खरीदारों को सर्विस टैक्स भी अदा करना पड़ेगा। चंडीगढ़ में खरीदार को नीलामी की राशि पर 12.5 प्रतिशत सर्विस टैक्स देना होगा। मार्केट में मंदी के चलते प्रशासन इस नीलामी को टालता रहा है। लीज पर कमर्शियल प्राॅपर्टी होने के कारण खरीदार को हर साल लीज मनी अदा करनी पड़ती है। यह लीज मनी 99 साल के लिए देनी होती है। पहले 33 सालों के लिए 2.5 प्रतिशत, अगले 33 सालों के लिए 3.75 प्रतिशत और उसके बाद के 33 सालों के लिए 5 प्रतिशत है।
बड़ी साइट्स बिकना मुश्किल
^बड़ी इंस्टीट्यूशनल और सोसायटी साइट बिकने में दिक्कत सकती है। जिस कीमत पर हाउसिंग सोसायटी की साइट रखी है उससे अच्छे आॅप्शन ओपन मार्केट में हैं। कमर्शियल साइट्स को खरीदार मिल सकते हैं। -राजेश वालिया, प्रेसिडेंट,प्राॅपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन चंडीगढ़
चंडीगढ़ के पड़ोसी शहरों पंचकूला और मोहाली में कमर