पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ हाट में 9 दिन खेलें डांडिया

चंडीगढ़ हाट में 9 दिन खेलें डांडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में चंडीगढ़ हॉट नौ दिवसीय डांडिया उत्सव के साथ शुरू हो गया। यह मेला दीपावली तक चलेगा। इसमें गत वर्षों की अपेक्षा और अधिक दर्शक आने की संभावना है। आयोजन की थीम इस बार सजावट 2014 है

भावनगर के ओम शिव संस्था द्वारा इस उत्सव का संचालन किया जा रहा है इस दल की अगुवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कलाकार हिना पटेल कर रही हैं, जो अगले नौ दिनों तक गुजराती थापों पर थिरकेंगी। लोगों का स्वागत राजस्थान के आमेर किला करेगा।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश अन्य प्रांतों के साथ-साथ वहां के परिधान, खान पान और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। खाने के शौकीनों को गुजरात, राजस्थान का पारंपरिक भोजन चखने का मौका मिलेगा।

ड्रेस के में डिजाइनर सूट्स और कुर्ती के साथ-साथ बनारसी सिल्क साड़ियां, भागलपुरी सिल्क, लखनऊ की चिकनकारी सहित राजस्थानी पंजाबी जूतियों की भरमार है। किताब प्रेमियों के लिए बुक स्टॉल लगे हैं। फोटो-जसविंदर सिंह