- Hindi News
- पेशेंट फ्रेंडली इक्विपमेंट तैयार करें साइंटिस्ट: डेसा
पेशेंट फ्रेंडली इक्विपमेंट तैयार करें साइंटिस्ट: डेसा
चंडीगढ़। पेशेंटको जल्द मेडिकल केयर मुहैया करवाने के लिए अब साइंटिस्ट्स को ऐसे उपकरण तैयार करने होंगे, जिनकी मदद से एक ही इक्विपमेंट से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। यह बात सीएसआईआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियनोग्राफी गोवा के पूर्व डायरेक्टर एरलिच डेसा ने इमटेक में कही। वे सीएसआईआर फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन के मौके पर इमटेक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण में क्षेत्राें में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया जाना चाहिए। डेसा ने कहा कि विदेशों में ब्लूटुथ टेक्नीक डेवलप की जा रही है, जिसकी मदद से इलाज के लिए विभिन्न स्टेज से गुजरने में मरीज का समय बर्बाद हो।