फूड स्ट्रीट में अब 20 हजार में बूथ
चंडीगढ़| नगरनिगम हाउस ने सेक्टर-48 की फूड स्ट्रीट की टर्म एंड कंडीशंस में कुछ बदलाव करके छह बूथ्स को तीन कर दिया है। वहीं बूथ का किराया 50 हजार से घटाकर 20 हजार रुपए प्रति महीना कर दिया गया है। फूड स्ट्रीट सुबह 7 से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। वीरवार को नगर निगम हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव पास करके यह फैसला लिया गया है।