- Hindi News
- चोरी की शिकायत राष्ट्रपति, पीएम तक, केस दर्ज नहीं
चोरी की शिकायत राष्ट्रपति, पीएम तक, केस दर्ज नहीं
चंडीगढ़ | बडहेड़ीगांव के 75 साल के बुजुर्ग हरभजन सिंह इस बात से आहत हैं कि उनके घर से जरूरी डॉक्यूमेंट, कपड़े और 20 हजार रुपए चोरी होने का केस करीब तीन महीने बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया है। हरभजन सिंह का कहना है कि जून में सेक्टर-41 स्थित हाउस नंबर-30 से उसका सामान चोरी हुआ था।
इसकी शिकायत सेक्टर-39 थाना को दी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। राष्ट्रपति और पीएम ऑिफस की ओर से प्रशासक के सलाहकार को मामले में एक्शन के निर्देश दिए गए। हरभजन इसके बाद एडवाइजर केके शर्मा से मिले। एडवाइजर ने आईजी को फोन कर मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। आईजी ने डीआईजी को ड्यूटी लगाई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके बाद हरभजन िसंह सोमवार को सांसद किरण खेर से मिलने के लिए गए, लेकिन उनके पीए ने सांसद से मिलने नहीं दिया। हरभजन सिंह कहते हैं कि एमपी को शहर के लोगों से तो मिलना ही चाहिए। वे रोजाना साइकिल पर प्रशासन और पुलिस के दफ्तरों के चक्कर काटते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं सेक्टर-39 थाना एसएचओ का कहना है कि वह मामले की जांच कर चुके हैं। जांच में कोई भी ऐसी चीज नहीं आई है। वह इस मामले में पड़ोस में भी पूछताछ कर चुके हैं, लेकिन उनकी जांच में नहीं आया है कि घर से कोई चोरी हुई है।
हम जांच कर चुके हैं
हरभजन िसंह