- Hindi News
- आईपीओ कर रहे इन्वेस्टर्स को तेजी से मालामाल
आईपीओ कर रहे इन्वेस्टर्स को तेजी से मालामाल
वीरवारको फिर से तीन नए आईपीओ अोपन हुए जो 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को बंद होंगे। इन्वेस्टर्स ने अभी से नए आईपीओ को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
स्नोमैन लाॅजिस्टिक्स के बाद अब शारदा क्रॉपकेम ने भी नए-पुराने आईपीओ इन्वेस्टर्स को मालामाल कर दिया है। शारदा क्रॉपकेम की जोरदार लिस्टिंग देखने को मिली है। बीएसई पर शारदा क्रॉपकेम के शेयर की 68 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है और तीसरे दिन भी ये 67 फीसदी के रिटर्न के साथ 261 रुपए पर बंद हुआ। 156 रुपए में मिला शेयर इन्वेस्टर्स को अच्छा खासा मुनाफा दे रहा है। शारदा क्रॉपकेम के सीएमडी रामप्रकाश वी बुबना का कहना है कि वित्त वर्ष 2015 में मार्जिन में 30 फीसदी और आय में 25-30 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी की कुल आय में एक्सपोर्ट का 97 फीसदी का योगदान है। शारदा क्रॉपकैम के जिन रिटेल इन्वेस्टर्स को न्यूनतम लॉट साइज 90 शेयर भी मिले वे पहले दिन के उच्चतम भाव पर 76 फीसदी का लाभ पाने में सफल रहे। उच्चतम भावों पर वे 118 रुपए प्रति शेयर साथ 14,040 रुपए के निवेश पर 10,620 रुपए लाभ कमाने में कामयाब रहे।